झारखंड आंदोलनकारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण : प्रभाकर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि जामताड़ा में वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज न मिलने के कारण मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर हो गई हैं।

झारखंड आंदोलनकारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण : प्रभाकर

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले जामताड़ा में वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी मौत के लिए विभागीय मंत्री इरफान अंसारी स्वयं जिम्मेवार हैं। स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की बजाय बयानबाजी में लगे रहते हैं। जामताड़ा जिले समेत पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर हो गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध आंदोलनकारी उमानाथ कोल को जब फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां न डॉक्टर मिले और न ही एंबुलेंस। उन्हें जामताड़ा रेफर कर दिया गया। इसके बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे दो दिन पूर्व उचित चिकित्सा के अभाव में जामताड़ा सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई, जिसका पर्दाफाश करने पर इरफान अंसारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे करवाए।

जनता में आक्रोश

स्वास्थ्य मंत्री अपने जिले में ही स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में विफल हैं, जिसके कारण आम जनता में आक्रोश है। जिले में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के नाला विधानसभा में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं दिख रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद क्या हुआ?
उमानाथ कोल को इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।