फेस आईडी के आधार पर शुरू हुआ टीबी के मरीजों को भुगतान

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर में क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए पोषण भत्ता अब फेस आईडी के माध्यम से दिया जाएगा। ट्रेजरी से धनराशि मरीजों के खातों में भेजी जाएगी और उनका सत्यापन ब्लाक व जिला स्तर पर होगा। अब तक दो सौ मरीजों के खाते में भत्ता भेजा जा चुका है।

फेस आईडी के आधार पर शुरू हुआ टीबी के मरीजों को भुगतान

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण भत्ता के रूप में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब फेस आईडी के माध्यम से भुगतान की जाएगी। मरीजों के खाते में ट्रेजरी से धनराशि भेजी जाएगी, लेकिन इनका सत्यापन ब्लाक व जिला स्तर पर किया जाएगा। जिले में अब तक दो सौ मरीजों के खाते में फेस वेरीफिकेशन के आधार पर भत्ता भेजा जा चुका है।अभी तक आधार के माध्यम से टीबी के मरीजों के खाते में धनराशि भेजी जाती थी। मरीज कोई और आधार किसी और का भी लगाया जा सकता था, लेकिन अब जो मरीज होगा और वह जब अस्पताल में दवा लेने आएगा उसी समय उसका फेस वेरीफिकेशन किया जाएगा और उसी के आधार पर मरीज के खाते में धनराशि ट्रेजरी से भेज दी जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि अब तक दो सौ से अधिक मरीजों के खाते में पोषण भत्ता स्थानान्तरित किया गया है। इस प्रणाली से किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने की संभावना नहीं रह जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।