जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
रेफरल अस्पताल परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और अन्य अधिकारियों ने किया। ग्रामीणों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवार स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया संगीता मिंज, विधायक प्रतिनिधि मो कारू तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. युथिका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में छोटा और संतुलित परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार द्वारा आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले ग्रामीणों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल के चिकित्सक, एएनएम, सहिया, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।-


