स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी : रेखा गुप्ता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल रूम की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, यह पायलट परियोजना पहले 100 स्कूलों में शुरू होगी, जिसमें छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा और परामर्श मिलेगा। इसका उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता

सरकारी स्कूलों में छात्रों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल रूम भी होगा। पायलट परियोजना के तौर पर पहले 100 स्कूलों में यह सुविधा शुरू होगी। यहां प्राथमिक इलाज और परामर्श की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि इस पहल का मकसद स्कूलों में जरूरत पड़ने पर छात्रों को प्राथमिक उपचार, बुनियादी स्वास्थ्य सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना है। छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी असुविधा के दौरान मेडिकल रूम में सुरक्षित और निजी स्थान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस परियोजना के परिणाम और मूल्यांकन के आधार पर इसे चरणबद्ध तरीके से 1,086 सरकारी विद्यालयों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका

उन्होंने कहा कि स्कूलों के मेडिकल रूम में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी छात्रों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएंगे। आउटसोर्सिंग के आधार पर इन स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्कूलों में सेवाएं ली जाएंगी। ये छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस पहल को कम लागत और उच्च प्रभाव वाली व्यवस्था के रूप में तैयार किया है। इसके लिए स्कूलों में मौजूद आधारभूत ढांचा का उपयोग किया जाएगा। इस योजन पर अमल के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। ताकि स्कूल का वातावरण छात्रों के लिए सुरक्षित, समावेशी और स्वास्थ्य-सहायक हो। छात्रों की पढ़ाई में होने वाले व्यवधान को कम किया जा सके और शारीरिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रश्न और उत्तर

इस योजना का लक्ष्य क्या है?
इस योजना का लक्ष्य स्कूलों में जरूरत पड़ने पर छात्रों को प्राथमिक उपचार, बुनियादी स्वास्थ्य सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना है।
Ranvijay Singh

लेखक के बारे में

Ranvijay Singh

परिचय एवं अनुभव: रणविजय सिंह को पत्रकारिता में करीब 19 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य, दिल्ली मेट्रो, पेयजल और सामाजिक सरोकार की खबरें कवर करते हैं। इन्हें अपराध, अदालत, तिहाड़ जेल, कृषि, खेल, राजनीति, अन्ना आंदोलन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व दिल्ली सरकार को कवर करने का अनुभव है। कोरोना माहामरी, मायापुरी रेडिएशन, निर्भया कांड, लोकसभा, दिल्ली विधानसभा व नगर निगम चुनाव कवर कर चुके हैं। वह करीब एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लगातार शोधपरक स्टोरीज लिख रहे हैं। पत्रकारिता के बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट व पाठकों की रुचि के अनुरूप अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में दैनिक जागरण से की और 18 वर्ष से अधिक समय तक जुड़े रहे। जहां उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखी और रिपोर्टिंग में अपनी पकड़ मजबूत की और प्रिंट के लिए पत्रकारिता करते हुए दैनिक जागरण डिजिटल प्लेटफार्म के लिए भी कांटेंट तैयार किए। वह पांच अगस्त 2025 को हिन्दुस्तान से जुड़े।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और स्वास्थ्य रिपोर्टिंग
बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद स्नातक मानविकी संकाय संकाय से की। बाद मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला।इससे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ मेडिकल बीट पर भी बेहतर तकनीकी समझ विकसित हुई।


विजन
स्वास्थ्य के विषय पर मजबूत पकड़ के साथ पर्यावरण, सामाजिक सरोकार व राजनीति के विषयों की भी गहरी समझ है। उन्होंने कई ओलंपिक खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित डॉक्टरों व नेताओं के साक्षात्कार किए हैं। उनका लक्ष्य पाठकों तक प्रमाणित व शोध परक जानकारी पहुंचाना है।


विशेषज्ञता
स्वास्थ्य। पर्यावरण व राजनीतिक खबरों में भी गहरी रुचि।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी : रेखा गुप्ता