अजब विभाग का गजब कारनामा, तीन महीने में महिला का दो बार प्रसव !
- सीएचसी महौ पर सामने आया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामलाजांच समिति की जांच में पुष्ट हुए आरोप लकी शर्मा हाथरस। जिले के स्वास्थ्य विभाग का

हाथरस। जिले के स्वास्थ्य विभाग का गजब का कारनामा सामने आया है। विभाग ने कागजों में एक ही महिला का तीन महीने में दो बार प्रसव करा दिया। बात खुलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। अब इस मामले में डिप्टी सीएमओ ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कराते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम ने कहा है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ निवासी समाजसेवी मनोज कुमार ने 22 जुलई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ पर भ्रष्टाचार एवं अनैतिक वसूली के संबंध में सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया था। सीएमओ कार्यालय में 24 जुलाई को प्राप्त हुआ। सीएमओ ने 25 जुलाई को मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया। जांच समिति ने अपनी जांच आख्या 19 अगस्त को सीएमओ को प्रस्तुत की। जांच में सामने आया कि सीएचसी महौ में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन का कार्य प्राइवेट व्यक्ति मोहित कुमार व डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव कुमार के द्वारा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए जन्म प्रमाण पत्रों की सीआरएस पोर्टल पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि पंजीकरण संख्या बी-20179-56213-000076, पंजीकरण दिनांक आठ जुलाई 2017, जन्म का दिनांक एक मई 2017 जारी किया गया। यह 13 अगस्त को 2026 अपलोड किया गया। इसमें सुरभि का प्रसव प्रमाण पत्र सलंग्न पाया गया। जबकि, सुरभि का प्रसव दो अगस्त 2025 को हुआ था। इसी प्रकार नंदनी जन्म तिथि 25 जनवरी 2017 जिसका पंजीकरण सख्या बी-2017,9-56200-000057. पंजीकरण दिनांक 20 दिसंबर 2017 जिसकी, जारी करने की तिथि 13 अगस्त 2026 के साथ सुरभि का प्रसव प्रमाण पत्र अपलोड पाया गया। सुरभि का प्रसव दिनाक 02 अगस्त 2025 को हुआ था। जिसका डिलवरी प्रमाण पत्र सख्या 36506 पाया गया । अरुण कुमार गौतम जन्म तिथि एक मई 2017, माता का नाम गीता देवी, पिता का नाम जगदीश कुमार का जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण सख्या बी 201,9-56213-000076, पंजीकरण दिनांक 08 जुलाई 2017 पाया गया। जो कि 08 जुलाई 2026 को जारी किया गया। इसी के साथ हिमांशु गौतम जन्म तिथि 01 अगस्त 2017 माता का नाम गीता देवी, पिता का नाम जगदीश कुमार, का जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण सख्या बी-2017,9-56213-000107, पंजीकरण दिनांक 31 अगस्त 2017 पाया गया। यह दिनांक 08 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इस प्रकार एक ही महिला गीता देवी के दो बच्चों के जन्म दिनांक 01 मई 2017 व एक अगस्त 2017 को दिखाते हुए जन्म प्रमाण पत्र जारी किये गये। यह संभव नहीं है。
जन्मों का नहीं किया जा रहा पंजीकरण-
दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाडपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीनगर पर हुए जन्म का रजिस्ट्रेशन वहां के रजिस्ट्रार यानी प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि, यह रजिस्ट्रेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के द्वारा अपनी मुहर लगा कर किये जा रहे हैं।


