जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान में मिल रहे हाई बीपी व डायबिटीज के अधिक मरीज
जिले में 6.35 लाख 936 लोगों की हुई एनसीडी स्क्रीनिंगश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत जिले में अब तक छह लाख 35 हजार 936 लोगों की...

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत जिले में अब तक छह लाख 35 हजार 936 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 83 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है। अभियान के दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ-साथ एनीमिया, आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फैटी लिवर एवं सीओपीडी की भी स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि लोगों को एक ही अभियान के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
एनसीडी स्क्रीनिंग की प्राप्ति
अभियान के तहत अब तक 6,33,773 लोगों की हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की जांच की गई है। जांच के दौरान 27,549 लोग उच्च रक्तचाप तथा 25,188 लोग डायबिटीज से ग्रसित पाए गए हैं। वहीं पांच लोग ओरल कैंसर के संदिग्ध पाए गए हैं। संदिग्ध एवं रोग से प्रभावित पाए गए लोगों को आवश्यकतानुसार आगे की जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ा जा रहा है। अभियान की प्रभावी निगरानी एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं स्वास्थ्य संस्थानों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह द्वारा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं डीपीएम नसीम राजी एवं डीपीसी आयुष्मान भारत प्रभात कुमार द्वारा भी अभियान की प्रगति का लगातार जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
डाइट एवं खान-पान संबंधी स्क्रीनिंग
छह हजार डाइट जांच में 1500 हाई रिक्स जोन में सीएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एनसीडी की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में डाइट एवं खान-पान संबंधी स्क्रीनिंग भी की जा रही है। अब तक लगभग छह हजार लोगों की डाइट स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से करीब 1,500 लोग हाई-रिस्क जोन में पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे लोगों को संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। सीएस ने बताया कि एनसीडी की रोकथाम एवं नियंत्रण में संतुलित खान-पान और नियमित जीवनशैली में सुधार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
स्क्रीनिंग में उपलब्धि
स्क्रीनिंग में मंसूरचक प्रखंड पहले स्थान पर जिले में प्रखंडवार उपलब्धि की समीक्षा में मंसूरचक प्रखंड द्वारा लक्ष्य के अनुपात में सर्वाधिक स्क्रीनिंग की गई है। वहीं सदर, शाम्हो एवं बछवाड़ा प्रखंडों में उपलब्धि 85 प्रतिशत से कम है। अन्य प्रखंडों में स्क्रीनिंग की प्रगति संतोषजनक है। संबंधित प्रखंडों को अभियान में और तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता
बीमारी के गंभीर रूप लेने से पहले स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों की समय पर स्क्रीनिंग कर एनसीडी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करना है, ताकि बीमारी के गंभीर रूप लेने से पहले ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अभियान की प्रगति का निरंतर अनुश्रवण डीएम रिची पांडेय द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्टर:मनोज सहनी

