श्रावणी मेला: ​सिविल सर्जन ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की है। कांवरियों की सुरक्षित यात्रा हेतु 26 किलोमीटर लंबाई में 13 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे, जहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हर शिविर में जीवन रक्षक दवाएं और बेड की व्यवस्था होगी।

श्रावणी मेला: ​सिविल सर्जन ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

​मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कांवरियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी की मौजूदगी में संग्रामपुर, तारापुर और असरगंज प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिविरों में 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं बहाल रहनी चाहिए।

​हर शिविर में होंगे दो बेड और जीवन रक्षक दवाएंः​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि तारापुर, असरगंज और संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थापित होने वाले इन सभी 13 अस्थायी केंद्रों पर दो-दो बेड की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही आपातकालीन और जीवन रक्षक दवाएं, बीपी व शुगर जांच मशीन, ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि शिवभक्तों को इलाज में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियमित रूप से इन स्वास्थ्य शिविरों का भौतिक निरीक्षण करेंगे ताकि व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।