संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारी परखने राजधानी से आई टीम

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा के स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के बाद संभावित संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अलर्ट मोड में काम किया। लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने सीएचसी करनैलगंज और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, जहां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस की जांच की तैयारियों का निरीक्षण किया।

संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारी परखने राजधानी से आई टीम

गोण्डा, संवाददाता। बरसात के बाद संभावित संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जनपद पहुंची। टीम ने सीएचसी करनैलगंज और मेडिकल कॉलेज में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस की जांच व बचाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। जेडी मलेरिया डॉ. विकास सेंगर के नेतृत्व में आई टीम ने सबसे पहले सीएचसी करनैलगंज का दौरा किया। टीम में कीट वैज्ञानिक स्वदेश कुमार और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक समीउल्लाह खां भी शामिल रहे। टीम ने लैब में जाकर डेंगू और चिकनगुनिया की जांच किट, माइक्रोस्कोप और रिपोर्टिंग सिस्टम की जानकारी ली।

लैब कर्मियों से मरीजों की सैंपलिंग, जांच की प्रक्रिया और डेटा एंट्री के बारे में सवाल किए। अधिकारियों ने बुखार के मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग और रैपिड किट की उपलब्धता पर जोर दिया। इसके बाद टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां टीम ने डेंगू, चिकनगुनिया के साथ मलेरिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस की जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी में रखी जांच किट, दवाओं का स्टॉक की तैयारियों को देखा। डॉ. सेंगर ने कहा कि मानसून के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टीम ने मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह व सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।