स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने की सलाह दी गई है।

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क

देवरिया, निज संवाददाता। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इससे निपटने को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। सीएचसी, पीएचसी को भी स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच को जांच कीट और जरूरी दवायें खरीदने का निर्देश दिया है। गंभीर मरीजों की जांच को प्रदेश के आठ मेडिकल कालेजों में सेंपल भेजा जायेगा।

स्वाइन फ्लू की निगरानी

प्रदेश में इन्फ्लुएन्जा-ए-एच-1 एन-1 ने दस्तक दे दिया है। इसके मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है। शासन ने स्वाइन फ्लू, मौसमी बुखार और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश जारी किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशालय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी कर स्वाइन फ्लू, मौसमी बुखार और वायरल फीवर के मामलों की लगातार समीक्षा, प्रभावी निगरानी और मरीजों के जांच, इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

अस्पतालों की तैयारी

अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों की निगरानी और तत्काल उपचार की व्यवस्था करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया हैं। शासन ने अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, पर्याप्त बेड, आक्सीजन सुविधा, आवश्यक दवाएं और जांच किट का स्टॉक रखने का निर्देश दिया है। संदिग्ध मरीजों की जांच को जिला मुख्यालय पर आरटीपीसीआर जांच को कीट और जरूरी दवायें खरीदने का निर्देश दिया है। स्वाइन फ्लू के गंभीर मरीजों की जांच को प्रदेश के आठ मेडिकल कालेजों में सेंपल भेजा जायेगा। इस बीमारी से निपटने को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। जहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा।

टीकाकरण प्रक्रिया

इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों का इलाज करने, उनके संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। ताकि इस बीमारी को अधिक लोगों तक फैलने से रोका जा सके। इसमें अस्पतालों के ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, स्वाइन फ्लू वार्ड में कार्यरत सभी डाक्टर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, मरीजों के चिन्हिकरण सेंटर में तैनात कर्मी, प्रयोगशाला में नमूनों की जांच करने वाले कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज घबराएं नहीं, लक्षण दिखने पर समय पर जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के बिना खुद दवा न लें। इसके मरीजों का इलाज करने को मेडिकल कालेज में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है।

डा. हरेन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी।

नियमित पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं?
स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। लक्षण दिखने पर समय पर जांच करवाने की सलाह दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क