जांच में 65 मिले मलेरिया पॉजिटिव

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन उदय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 6 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहा है। इस दौरान 12 हजार संभावित रोगियों की जांच की गई है, जिसमें 65 मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। गर्भवती महिलाओं को मच्छरदानी का वितरण किया गया है।

जांच में 65 मिले मलेरिया पॉजिटिव

चक्रधरपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन उदय कार्यक्रम चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 जुलाई से 15 अगस्त तक मलेरिया रोधी कार्यक्रम चलेगा। चक्रधरपुर प्रखंड में अब तक 12 हजार संभावित रोगियों की जांच की गई है जिसमें कुल 65 मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए। सभी का ग्रामीण स्तर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इलाज कर दवाइयों का वितरण किया गया जबकि मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने वाली गर्भवती महिलाओं के बीच मच्छरदानी का वितरण एवं उसके प्रयोग में बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि इस अभियान को चलाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में ही मलेरिया के मरीजों का समय पर उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। अनुमंडल अस्पताल के एएनएम, सहिया, सीएचओ तथा एमपीडब्लयू अपने-अपने प्रसार क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों की जांच कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजांच में 65 मिले मलेरिया पॉजिटिव