सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर कड़ी निगरानी, अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से राज्यभर के सरकारी अस्पतालों पर नजर

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर कड़ी निगरानी, अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पटना स्थित स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के अनुरूप ओपीडी, आईपीडी और 24 घंटे संचालित इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों की उपस्थिति की निगरानी सीसीटीवी व अन्य बायोमेट्रिक विधि से करेगा।विभाग ने कहा है कि रेफरल व्यवस्था को मजबूत बनाने, आईसीयू की प्रभावी क्रियाशीलता बनाए रखने और इमरजेंसी सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि सात से 17 जुलाई 2026 के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठकों में भी सभी चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। आदेश के अनुसार निगरानी के दौरान यदि कोई चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसकी सूचना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा सीधे स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। रेफरल व्यवस्था के तहत शहर के सदर अस्पताल समेत जिले के अनुमंडलीय, रेफरल व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ की जाएगी। कहा गया कि अस्पताल में कार्यरत किसी भी डॉक्टर, नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट या किसी प्रकार की गलत हरकत न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर कड़ी निगरानी, अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई