इंट्रीग्रेटेड लैब में शुरू हुई स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

सेहत विभाग ने मेडिकल कॉलेज परिसर में इंटीग्रेटेड लैब में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी है। पहले दिन तीन मरीजों की जांच की गई। लैब में सुरक्षा के बिना जांच का कार्य शुरू हुआ है। इस कार्य में एनएमएच के डॉक्टर और स्टाफ ने योगदान दिया।

इंट्रीग्रेटेड लैब में शुरू हुई स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच

मेडिकल कालेज परिसर स्थित इंट्रीग्रेटेड लैब में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू कराई है। सोमवार को जांच शुरू होने के बाद स्वाइन फ्लू लक्षण वाले तीन मरीजों की लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। इंटीग्रेटेड लैब में सोमवार को शहरी क्षेत्र के तीन मरीजों की स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब में आरटीपीसीआर किट और अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है। सोमवार को लैब में मौजूद एनएमएच डा. रीना चाहर, एलटी राहुल, शिवांगी ने जांच प्रक्रिया करायी गई। जांच होने के 24 घंटे बाद परिणाम की जानकारी हो सकेगी। लैब टीम ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच आज से ही शुरू हुई है। इसके अलाव लैब में हैपेटाइटिस बी और सी के वायरल लोड की जांच की जा रही है। लैब में प्रतिदिन आठ से दस लोग वायरल लोड़ जांच कराने को पहुंच रहे हैं।

लैब में जांच करने वाली टीम को नहीं लगी वेक्सीन

इंटीग्रेटेड लैब में स्वाइन फ्लू जांच करने वाली टीम की सुरक्षा को अभी तक वेक्सीन नहीं लगाई गई है। बिना सुरक्षा के ही सोमवार से लैब में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू करायी गई है। पूछने पर लैब टीम ने बताया कि अभी तक वेक्सीन नहीं लगी है। वेक्सीन लगवाने के लिए अधिकारी को बताया है।

जनपद में स्वाइन फ्लू की जांच प्रक्रिया

इंटीग्रेटेड लैब में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू करायी गई है। पहले दिन तीन लोगों की जांच हुई है। स्वाइन फ्लू की जांच सी-1 कैटेगिरी के मरीजों की करायी जाएगी। इस तरह के मरीज मिलने पर जांच के लिए लैब में भेजे जायेंगे। जनपद अब कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।-डा. राजेन्द्र प्रसाद, सीएमओ, एटा।

प्रश्न पूछें

✦स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच कब शुरू हुई?−
स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच सोमवार को शुरू हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंट्रीग्रेटेड लैब में शुरू हुई स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच