सदर अस्पताल में 27 प्रकार के ऑपरेशान शुरू, संसाधन की कमी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में 75 प्रकार की सर्जरी की सुविधा सुनिश्चित करने का दिया था लक्ष्य इन ऑपरेशन थियेटर में पुराने उपकरण को दुरुस्त कर सर्जरी की जा रही है कई तरह के उपकरण की कमी के कारण...

सदर अस्पताल में 27 प्रकार के ऑपरेशान शुरू, संसाधन की कमी

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में 75 प्रकार की सर्जरी की सुविधा सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया था। सदर अस्पताल में विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार ऑपरेशन थियेटर में उपलब्ध संसाधनों को दुरुस्त कर ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले कम ऑपरेशन हो रहा है।

ऑपरेशन थियेटर की स्थिति

सदर अस्पताल में पांच ऑपरेशन थियेटर (ओटी) है, जिसमें जेनरल ओटी, प्रसव ओटी, नेत्र ओटी, दंत ओटी, आर्थों ओटी है। इन ओटी के लिए ओटी शल्य कक्ष सहायक मात्र एक बताया गया है। इन ऑपरेशन थियेटर में पुराने उपकरण को दुरुस्त कर सर्जरी की जा रही है। आर्थों ओटी में आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण ऑर्थों ओटी में ऑपरेशन नहीं हो रहा है। अस्पताल के सर्जनों ने बताया कि जेनरल ओटी में भी कई तरह के उपकरण की कमी के कारण सर्जरी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ओटी में लाइट की कमजोर व्यवस्था के कारण, पुराने कैची, बेहोशी के लिए गैस आदि की कमी के कारण लक्ष्य के मुकाबले कम ऑपरेशन हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि टारगेट के अनुरुप सर्जरी के लिए सर्जिकल यूनिट और सर्जिकल यूनिट में सहायक चिकित्सक की व्यवस्था जरूरी है। अस्पताल में पांच सर्जन पदस्थापित सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त सर्जन समेत पांच सर्जन पदस्थापित हैं।

प्रसव ओटी और सर्जरी की संख्या

इसके अलावा सदर अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल के प्रसव ओटी में स्त्री रोग विशेषज्ञों के द्वारा सबसे ज्यादा सिजेरिय डिलीवरी हो रहा है। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि प्रसव ओटी में प्रतिदिन 10 से 15 सफल सिजेरियन डिलीवरी, प्रसव ओटी में लोअर सेजमेंट सेक्शन (एलएससीएस) यानी सिजेरिया डिलीवरी समेत पीपीएस का 1566 सर्जरी बताया गया है। सदर अस्पताल के जेनरल ओटी में हर्निया, अपेडिक्स, छाती में गांठ, हाइड्रोसिल, सिस्ट समेत 27 तरह के ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रतिदिन नौ सौ से अधिक मरीज का रजिस्ट्रेशन सदर अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 900 एवं अधिकतम 1000 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार

अस्पताल में मरीजों के लिए नि:शुल्क एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, पैथोलॉजिकल जांच, हदय रोगियों के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। सदर अस्पताल में जगह की कमी चिकित्सकों का कहना है कि वैशाली जिला बनने के बाद अनुमंडल अस्पताल को सदर अस्पताल का दर्जा दिया गया, लेकिन जगह के अभाव में चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार के लिए जगह कम पड़ गया है। जगह के अभाव में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल भवन को तोड़कर गंभीर मरीजों के लिए 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो रहा है। क्रिटिकल वार्ड बनने के बाद हदय रोग समेत अन्य गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। जय प्रकाश

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसदर अस्पताल में 27 प्रकार के ऑपरेशान शुरू, संसाधन की कमी