स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, आयुष को महत्व दें : बघेल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में 18वीं आरोग्य संगोष्ठी के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि युवाओं का देर रात मोबाइल चलाना और बढ़ता स्क्रीन टाइम उनकी नींद को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने स्वस्थ भारत के लिए आयुर्वेद और अन्य चिकित्सा पद्धतियों को महत्व देने की आवश्यकता को बताया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, आयुष को महत्व दें : बघेल

नई दिल्ली, प्र.सं.। देर रात तक मोबाइल चलाने और बढ़ते स्क्रीन टाइम ने युवाओं की नींद का चक्र प्रभावित किया है। यह आने वाले समय में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को भारत मंडपम में 18वीं आरोग्य संगोष्ठी के दौरान यह चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद स्क्रीन टाइम सीमित करने की आदत डालनी चाहिए। स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियों को भी महत्व देना होगा। बघेल ने कहा कि आयुष को केवल बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कैंसर के आधुनिक उपचार, रोबोटिक सर्जरी, पुनर्वास और दर्द प्रबंधन पर भी चर्चा की।

Taranjeet Kaur

लेखक के बारे में

Taranjeet Kaur

शॉर्ट बायो : तरनजीत कौर पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और गुरुद्वारा से संबंधित खबरें करती हैं।


परिचय एवं अनुभव
तरनजीत कौर को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा और स्वास्थ्य टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
तरनजीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत आजाद न्यूज से शुरुआत की थी। इसके बाद महुआ न्यूज, साधना न्यूज, जी न्यूज, इंडिया न्यूज और पीटीसी न्यूज में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद प्रिंट पत्रकारिता में आईं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इन सभी राष्ट्रीय चैनलों में एंटरटेनमेंट और हेल्थ व्यू बीट की ख़बरों को संभाला है और बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर काम किया है । इसके बाद पंजाबी भाषा के न्यूज़ चैनल पीटीसी न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ीं और अब हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी हूँ।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएचएमस (बैक्सन होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन प्रोडक्शन (भारतीय विद्या भवन)


विशेषज्ञता
दिल्ली की स्वास्थ्य और कला एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों की कवरेज। सिख समुदाय से जुड़े विषय, गुरुद्वारा प्रबंधन, सांस्कृतिक आयोजन और विशेष कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग। कई महत्वपूर्ण इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष पैकेज। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित, डिजिटल मीडिया व न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, आयुष को महत्व दें : बघेल