अब घर पर ही गैर संचारी रोगों को लेकर मिलेगी जांच और इलाज की सुविधा
अब घर पर ही गैर संचारी रोगों के इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में रोगों की स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान, डाक्टर की सलाह और आवश्यक उपचार दिया जाएगा। गया जी के जेपीएन अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अब घर पर ही गैर संचारी रोगों को लेकर मिलेगी जांच और इलाज की सुविधा सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ
कार्यक्रम का आयोजन
गया जी के जेपीएन अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गया जी, प्रधान संवाददाता
उद्देश्य और सेवाएं
अब घर पर ही गैर संचारी रोगों के इलाज की सुविधा मिल पाएगी। बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गया जी के जेपीएन अस्पताल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। गया जी में बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को घर के पास ही सुविधा मुहैया कराना है। इसमें रोगों की स्क्रीनिंग होगी, प्रारंभिक पहचान, डाक्टर की सलाह और आवाश्यक उपचार मिलेगा। जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते बचाव किया जा सके। मुख्य रूप से इसमें हाई बीपी, मुधमेह, ओरल कैंसर, स्तर कैंसर आदि की स्क्रीनिंग होगी। संदिग्ध पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह दी जाएगी। जरूर पड़ने पर उच्चतर संस्थान में रेफर किया जाएगा।
जिले में तैयारी
गया जिले में कार्यक्रम के लिए हुई है तैयारी
गया जी के जेपीएन अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मेयर गणेश पासवान, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, डीएम शशांक शुभंकर, सिविल सर्जन के अलावा चिकित्सा से जुड़े डाक्टर और अन्य कर्मी शामिल हुए। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले में स्क्रीनिंग के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए तैयारी की गई है।


