Saharanpur News: 750 विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की जांच, किशोरों को स्वास्थ्य के टिप्स
Saharanpur News: 750 विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की जांच, किशोरों को स्वास्थ्य के टिप्स750 विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की जांच, किशोरों को स्वास्थ्य के टिप्स

Saharanpur News: सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 से 31 जुलाई तक चले चार दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के करीब 750 विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की जांच की गई। दंत चिकित्सक डॉ. शरद अग्रवाल और डॉ. सोनिया अग्रवाल ने दांतों का परीक्षण किया। नेत्र चिकित्सक डॉ. नितेश कुमार, रितु कर्णवाल, सभ्या शर्मा, संजीव वालिया, श्रीधर पंडित, नवीन कुमार, नरेंद्र कटारिया और अमित धीमान ने आंखों की जांच कर जरूरी निर्देश दिए। डॉ. डीके तिवारी ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक-मानसिक बदलाव, पोषण, व्यायाम, सही बैठने की स्थिति, कम स्क्रीन टाइम और तनाव से बचाव की जानकारी दी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा भार्गव ने छात्राओं को स्वच्छता, सोशल मीडिया, फास्ट फूड और व्यायाम को लेकर जागरूक किया। शिक्षकों का भी सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। प्रधानाचार्या राशि पुंडीर समेत नितिन मित्तल, पारुल जैन, रीमा गुप्ता, एकाग्र मित्तल, शालिनी रावत, श्रुति पंवार, संदीप सिंह राणा, शिल्पी चावला, शीतल मनचंदा, मेघा सचदेवा और सोनल अरोड़ा मौजूद रहे।


