बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पांच विशेष स्वास्थ्य शिविर संचालित
भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 05 विशेष स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जा रहा है। यहां 350 से 400 लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य समस्याओं जैसे बुखार, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी समस्याओं की जांच की जा रही है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

भागलपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 05 विशेष स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रतिदिन औसतन 350 से 400 बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी रोग, दस्त, पेट संबंधी समस्याओं एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


