स्वास्थ्य शिविर में 509 मरीजों का हुआ इलाज

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बभनी में हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पिछले एक महीने में 509 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और दवाइयाँ वितरित कीं। यह कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में 509 मरीजों का हुआ इलाज

बभनी। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के निर्देशन में विकास खंड बभनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पिछले एक माह में 509 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा ने बताया कि विकास खंड बभनी के करमघट्टी, बिछियारी, बभनी, सतबहनी, बरवा टोला, पोखरा, परसाटोला, बैना, कोंगा तथा परिवार कल्याण केंद्र में कुल 509 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। गुरुवार को असनहर गांव में केंद्र पर शिविर का समापन किया गया। शिविर में डॉक्टर विवेक कुमार द्वारा मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हिंडालको ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाते रहेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य शिविर में 509 मरीजों का हुआ इलाज