Shahjahnpur News: टडई गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कलान।स्वास्थ्य विभाग ने टडई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ग्र

Shahjahnpur News: कलान। स्वास्थ्य विभाग ने टडई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।शिविर में कुल 70 मरीजों की शुगर, मलेरिया और रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई।जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आर्येंद्र यादव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का उद्देश्य बरसात में फैलने वाली बीमारियों को बचाना है।शिविर में डॉ. अमित, डॉ. शुभम सेठ, डॉ. प्राची, लैब टेक्नीशियन आदित्य कुमार ग्राम प्रधान उमेश ने सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


