छात्रों को साफ सफाई, संतुलित आहार तथा नियमित जांच के बारे में किया सजग

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

दून पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। डा. हर्षित ततरारी और भारत विकास परिषद की मदद से इसे सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी।

छात्रों को साफ सफाई, संतुलित आहार तथा नियमित जांच के बारे में किया सजग

दून पब्लिक स्कूल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मौसम में बढ़ती स्वस्थ्य संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सीएस मेडिकल कॉलेज के डा. हर्षित ततरारी तथा और भारत विकास परिषद के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया। नर्सरी से 12 तक के छात्रों शिक्षकों व समस्त कर्मचारियों के स्वस्थ्य की जांच की गई एवं छात्रों को दवा भी पिलाई गई। खून जांच भी की गई और परामर्श द्वारा सभी को लाभ पहुंचाया गया। प्रधानाचार्य विश्वनाथ पांडेय ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। डा. हर्षित ततरारी ने कहा बच्चों की समय-समय पर जांच से कई बीमारियों से शुरुआत में ही बचा जा सकता है।

सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षक दया शंकर शर्मा, सारिका, कंचन सागर, माधव, शिशुपाल का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में प्रबंधक राकेश वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय व समस्त वार्ष्णेय परिवार, समस्त शिक्षक गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।