सुपौल : गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

करजाईन बाजार के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लगभग पचास गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित सलाह और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई।

सुपौल : गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब पचास गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सक डा पुतुल कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श देते हुए उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित प्रसव पूर्व जांच तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी गई।

इस मौके पर डॉ पुतुल कुमारी, एएनएम संगीता कुमारी, रूपम कुमारी, नीलम सिन्हा, कृपा सिन्ना, बिना कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें