गर्भवती महिलाओं की जांच में 21 एनीमिया की शिकायत
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 21 एनीमिया से ग्रसित थीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को आयरन व पोषणयुक्त आहार का सुझाव दिया और जरूरी दवाएं प्रदान कीं।

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 51 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें 21 एनीमिया से ग्रसित मिलीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन समेत अन्य जांच की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोली के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, पीले फल व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। सभी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम समेत आवश्यक दवाएं दी गईं। शिविर में एएनएम व जीएनएम की उपस्थिति नहीं थी। मौके पर डॉ. नितिन कुमार, पैथोलॉजिस्ट पंकज जोशी, सीएचओ सूर्यभूषण कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।


