राजगीर में शिविर लगाकर की गयी दिव्यांग बच्चों की जांच
राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में शिविर लगाकर की गयी दिव्यांग बच्चों की जांच राजगीर में शिविर लगाकर की गयी दिव्यांग बच्चों की जांच

राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों की जांच की गयी। जांच के बाद बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड दिया जाएगा। शिविर में 60 बच्चों की जांच की गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि सीएस के आदेश पर 18 साल के कम आयु के दिव्यांगों की जांच के लिए शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर शिविर तक लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
प्रमाण पत्र के आधार पर बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकता है। इसलिए अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमजीत कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. गौरव कुमार, नीतीश कुमार सिंह, सुबोध कुमार, दिनेश चौधरी, उमेश कुमार, जियालाल, रमेश कुमार, प्रेम कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। (राजगीर से अनूप कुमार)


