विश्व जनसंख्या दिवस पर सिम्स में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

विश्व जनसंख्या दिवस पर, हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरूक किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती रम्या रामचन्द्रेन ने संस्थान की जनस्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दोहराया।

विश्व जनसंख्या दिवस पर सिम्स में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सिम्स, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने ओपीडी ब्लॉक में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती रम्या रामचन्द्रेन ने संस्थान की जनस्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम डॉ. बरखा गुप्ता, डॉ. मेजर जनरल सी. एस. आहलूवालिया, ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, रघुवर दत्त और एन. वर्धराजन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मरीजों, परिजनों, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।