स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी : विधायक
जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के सहयोग से स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. अनिल कुमार झा ने मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की समस्याओं पर जानकारी दी। विधायक राकेश कुमार कुशवाहा और मेयर सीता साहू ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बिहार के सहयोग से शुक्रवार को स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम हुआ। मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र विषय पर आयोजित स्वास्थ्य संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेदांता पटना के एसोसिएट निदेशक न्यूरोलॉजी के डॉ. अनिल कुमार झा ने ब्रेन स्ट्रोक, माइग्रेन, बार-बार सिरदर्द, चक्कर, बेहोशी, हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन, मिर्गी और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं पर जानकारी दी। मौके पर पटना साहिब विधानसभा के विधायक राकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके।
मौके पर मेयर पटना सीता साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए जागरूक नागरिक जरूरी हैं। डॉ. रवि शंकर सिंह, मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता ने कहा कि मेदांता पटना का उद्देश्य केवल अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के बीच जाकर स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करना भी है।


