वीएचएनडी में आठ गर्भवती महिलाओं की जांच, सात बच्चों का टीकाकरण

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के ग्राम देवराया में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

वीएचएनडी में आठ गर्भवती महिलाओं की जांच, सात बच्चों का टीकाकरण

बलरामपुर। विकासखंड सदर के ग्राम देवराया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं की स्थिति देखी और गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एएनएम इर्मिला जायसवाल ने सीएमओ से बताया कि सत्र के दौरान अब तक आठ गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की जा चुकी है। वहीं सात बच्चों का टीकाकरण और तीन किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया है। सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने के साथ बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए और गर्भवती महिलाओं की समय से जांच कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने वीएचएनडी सत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पोषण संबंधी जानकारी भी प्रभावी ढंग से देने पर जोर दिया। साथ ही सभी लाभार्थियों को उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण सेवाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, एएनएम इर्मिला जायसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रुतकीर्ति, आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नेहा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवीएचएनडी में आठ गर्भवती महिलाओं की जांच, सात बच्चों का टीकाकरण