ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटकः किंग होंगे कुमारास्वामी, कांग्रेस के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

कर्नाटकः किंग होंगे कुमारास्वामी, कांग्रेस के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस गठबंधन को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अब बुधवार को जेडीएस के एचडी...

कर्नाटकः किंग होंगे कुमारास्वामी, कांग्रेस के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 20 May 2018 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस गठबंधन को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अब बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं आज इस बारे में फैसला होगा कि कुमारस्वामी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में कांग्रेस की साझेदारी किस प्रकार की होगी। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद आज सुबह दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद वे कर्नाटक की सत्ता में साझेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा करेंगे।

एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी नेता यह फैसला करेंगे कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के कुल कितने मंत्री होंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से कोई एक नेता उप मुख्यमंत्री बनेगा और इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

गठबंधन सरकार में कुमारस्वामी मंत्रालय के आवंटन में संतुलन रखते हुए कुछ अहम पद अपनी सहयोगी कांग्रेस को भी दे सकती है। हिन्दुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर को उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि, कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा रख सकते हैं।

सोमवार नहीं , बुधवार को शपथ लेंगे कुमारस्वामी, विपक्षी दलों को न्योता

सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर पोर्टफोलियो पर फैसला हो चुका है। हालांकि, फिर भी इसमें कुछ जोड़ा या परिवर्तन किया जा सकता है। 

ये है कर्नाटक कैबिनेट की पोर्टफोलियो जो नीचे दी गई है-

एचडी कुमारस्वामी, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय, जेडीएस

जी. परमेश्वर, उप-मुख्यमंत्री और गृह विभाग, कांग्रेस

सीएस पुत्तराजु, कृषि, जेडीएस

एच. विश्वनाथ, शिक्षा, जेडीएस

केजे जॉर्ज, बेंगलुरू डेवलपमेंट मिनिस्टर, कांग्रेस

एम. कृष्णप्पा, खेल, कांग्रेस

कृष्ण ब्यारे गौडा, इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी, कांग्रेस

कठिन डगरः कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के लिए सरकार चलाना बड़ी चुनौती

एन. महेश, सोशल वेलफेयर, जेडीएस

जीटी देवगौडा, को-ऑपरेटिव्स, जेडीएस

बांदेप्पा काशेमपुर, टेक्सटाइल्स एंड एंडोमेंट्स, जेडीएस

डीसी थम्मन्ना, लेबर, जेडीएस

दिनेश गुंडू राव, एक्साइज, कांग्रेस

डॉक्टर के. सुधाकर, हेल्थ, कांग्रेस

तनवीर सैत, हायर एजुकेशन, कांग्रेस

रोशन बेग, फॉरेस्ट, कांग्रेस

एमडी पाटिल, फूड एंड सिविल सप्लाइज, कांग्रेस

आरवी देशपांडे, लॉ एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स, जेडीएस

कर्नाटकः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब आक्रामक रणनीति अपनाएगी

सतीश जर्किहोली, स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड सुगर, कांग्रेस

डॉक्टर अजय, साइंस एंड टेक्नॉलोजी, कांग्रेस

एस. शिवशंकरप्पा, रिवेन्यू, कांग्रेस

रामलिंगा रेड्डी, ट्रांसपोर्ट, कांग्रेस

एटी रामास्वामी, इंडस्ट्रीज, जेडीएस

आर. नरेन्द्र, एनिमल हसबेंड्री, कांग्रेस

यूटी खादर, हेल्थ, कांग्रेस

कुमारस्वामी ने शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के बड़े नेताओं को बुलाया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें