हरदोई, प्रयागराज व आगरा में कूड़ा प्रबंधन के लिए करार
- निकाय निदेशालय ने एचसीएल टेक से किया करार लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश

प्रदेश के तीन शहरों हरदोई, प्रयागराज और आगरा में कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए स्थानीय निकाय निदेशायल ने एचसीएल फाउंडेशन के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के साथ करार किया है। इन तीनों शहरों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक योजना, पायलट प्रोजेक्ट, नीति और प्रक्रिया में सुधार व आईटी आधारित समाधानों को लागू करने पर मिल कर काम करेंगे।एचसीएल फाउंडेशन माई क्लीन सिटी प्रोग्राम के तहत हरदोई नगर पालिका परिषद को 10 ई-ड्रेन कार्ट और 10 ई-गारबेज लोडर को दान किया है। वॉल आर्ट के जरिए हरदोई में शहर को सुंदर बनाने का काम भी किया है और शहर में तीन बाजारों और तीन वार्डों को मॉडल बाजार और मॉडल वार्ड के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है।सचिव
व निदेशक स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा ने कहा कि पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा, स्वस्थ और टिकाऊ शहर बनाना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में माई क्लीन सिटी कार्यक्रम से करीब 7.50 लाख नागरिकों को कचरे के प्रति सही व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया है। एक लाख से अधिक लोगों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


