आत्मनिर्भर दिल्ली महोत्सव में तरंग ग्रुप सम्मानित

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग के तरंग ग्रुप को दिल्ली में आत्मनिर्भर दिल्ली सह ब्रजधाम महोत्सव में सम्मानित किया गया। यह महोत्सव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया और अपनी निरंतरता के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

आत्मनिर्भर दिल्ली महोत्सव में तरंग ग्रुप सम्मानित

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग के तरंग ग्रुप को दिल्ली के द्वारका में आयोजित आत्मनिर्भर दिल्ली सह ब्रजधाम महोत्सव में सम्मानित किया गया। छह से 11 सितंबर तक आयोजित महोत्सव का आयोजन बिरसा मुंडा जनकल्याण प्रचार अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया गया। महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों ने करीब 70 स्टॉल लगाए थे। प्रत्येक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की विविध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मंच प्रदान किया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में तरंग ग्रुप की निरंतर सक्रियता और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखते हुए संस्था को सम्मान प्रदान किया गया।

ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने प्रचार अभियान प्रमुख राजमणि कुमार एवं रामकिशोर सावंत के प्रति आभार जताया। तरंग ग्रुप ने सम्मान को अपने कलाकारों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कला-संस्कृति के क्षेत्र में आगे भी कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।एमएम 1दिल्ली में सम्मानित होते अमित गुप्ता

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआत्मनिर्भर दिल्ली महोत्सव में तरंग ग्रुप सम्मानित