ISRO के वैज्ञानिकों को नहीं मिली महीनों से सैलरी? दिग्विजय सिंह के दावे पर सियासी बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

16 अगस्त को ही PIB ने राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला के दावे को खारिज किया था। एक कार्यक्रम के दौरान पूनावाला ने भी दावा किया था कि ISRO के वैज्ञानिकों को बीते तीन सालों से सैलरी नहीं मिली है।

congress mp digvijay singh

ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को सैलरी नहीं मिलने के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दावे पर विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस पार्टी को भारत से ही नफरत  है। हालांकि, प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने हाल ही में इस दावे का खंडन किया था। PIB ने बताया था कि ISRO के वैज्ञानिकों को हर महीने के अंत में सैलरी मिलती है।

बुधवार को सिंह ने कहा था, 'हमें गर्व है कि ISRO के वैज्ञानिक चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। लेकिन अखबारों में रिपोर्ट्स हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने इसे मुमकिन बनाया है, उन्हें 17 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए।'

इसपर भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'जिस दिन ISRO भारत को गौरावान्वित करने जा रहा है, उस दिन दिग्विजय सिंह ने फर्जी खबरें फैलाने का काम किया है। कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करती है, लेकिन भारत से और ज्यादा नफरत करती है, क्योंकि आत्मविश्वास से भरा भारत कभी कांग्रेस के लिए वोट नहीं करेगा।' उन्होंने कहा, 'जब भारत चंद्रयान-3 का जश्न मना रहा है, तब कांग्रेस रो विलाप कर रही है।'

PIB ने किया खंडन
16 अगस्त को ही PIB ने राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला के दावे को खारिज किया था। एक कार्यक्रम के दौरान पूनावाला ने भी दावा किया था कि ISRO के वैज्ञानिकों को बीते तीन सालों से सैलरी नहीं मिली है। ISRO ने इस दावे को गलत बताया था और कहा था कि हर महीने के अंत में वैज्ञानिकों को सैलरी मिलती है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsISRO के वैज्ञानिकों को नहीं मिली सैलरी? दिग्विजय के दावे पर हुआ बवाल