विहिप स्थापना दिवस पर हवन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
विश्व हिंदू परिषद ने सहसपुर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिव मंदिर में सामूहिक हवन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य और सुख के लिए आहुति दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सहसपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। जिला एवं प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हवन में आहुति देकर सभी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। साथ ही संगठन को मजबून बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संगठन के उद्देश्यों और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। आगामी सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
समापन संगठन के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा राष्ट्र और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश ढौंढियाल, जिला संयोजक शेखर बंसल,अक्षत राणकोटी, सुमित तोमर, चंदन यादव, अभय भट्ट, रजत निषाद, मनीष नेगी, सूरज कुमार, अमर सिंह, सौरभ दातपुरी, संजय अग्रवाल, तुषार श्रीवास्तव, आयुष चौधरी, जयकुमार, शेखर बाबा, विकास बड़ोला, राहुल रावत, विश्वजीत यादव मौजूद रहे।


