फिरोजाबाद में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में जाने पर हुआ विचार
व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। फिरोजाबाद में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक जाने पर हुआ विचारफिरोजाबाद में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक जाने पर हु

हाथरस। शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बैठक प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आव्हान पर सिटी प्लाजा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।जिसमें फिरोजाबाद में होने जा रही प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए और व्यापारियों की समस्याओं को आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर अलीगढ़ के एमएलसी ऋषि पाल ने व्यापारियों से बातचीत की। वह हर समय स्वयं व्यापारी होने के नाते, व्यापार मंडल के साथ खड़े हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल ने विधायक का पूरी टीम के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रविवार को जिले से बड़ी संख्या में फिरोजाबाद रवाना होने के बारे में बताया।
इस मौके पर मनोज अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, मनोज बूटियां, अनूप अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल आकाश अग्रवाल, धैर्य अग्रवाल, लाला बाबू, रामकुमार वर्मा आदि रहे।


