सदर विधायक ने सीएम से की टीपी नगर व मेडीकल कॉलेज का काम शुरू कराने की मांग

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

हाथरस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा करती सदर विधायक अंजुला माहौर। सदर विधायक ने सीएम से टीपी नगर व मेडीकलसदर

सदर विधायक ने सीएम से की टीपी नगर व मेडीकल कॉलेज का काम शुरू कराने की मांग

हाथरस। सदर विधायक अंजुला माहौर ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की। सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि 115 वें श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेला राजकीय के 17 सितंबर 2026 को उद्घाटन करने का आग्रह किया। हाथरस जिले में क्षेत्राधिकारी वर्तमान में तीन सर्कल है। जब जिले में चार तहसील हैं तो क्षेत्रधिकारी सर्कल भी चार होने चाहिए। एक क्षेत्र अधिकारी सर्कल और बढ़ाया जाए। हाथरस में मेडिकल कॉलेज का कार्य जल्दी से जल्दी चालू कराया जाए। रिंग रोड जो की हाथरस के जाम को निजात दिलाएगा। उसे स्वीकृत करने के लिए कहा।

ऑडिटोरियम, सासनी ब्लॉक में छात्रों के लिए महाविद्यालय, हाथरस में ट्रांसपोर्ट नगर, विकास प्राधिकरण बनवाने की मांग की। सीएम ने सभी पत्रों को सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की हाथरस विधानसभा में जो भी कार्य लंबित हैं। उनका जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।