महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक महिला कल्याण विभाग की योजनाओं हो व्यापक प्रचार-प्रसारमहिला कल्याण विभाग की योजनाओं हो व्य

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

हाथरस। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में मिशन वात्सल्य योजना, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य एवं कोविड-19), फॉस्टर केयर एवं प्रायोजन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह टास्क फोर्स, वन स्टॉप सेंटर तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ये सभी योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने पम्पलेट, होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग सहित अन्य प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। साथ ही बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत पात्र बच्चों को लाभान्वित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायतों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, समाज में जागरूकता बढ़ाना, आत्मरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करना तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पहुंचाने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।