दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए हाथरस के कांग्रेसी
दिल्ली आंदोलन में शामिल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य न्य हाथरस। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर चल रहे आंदोलन में हाथरस के कांग्

हाथरस। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर चल रहे आंदोलन में हाथरस के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शमिल हुए। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय व शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने दिल्ली में विरोध मार्च में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विवेक उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि है। वोट की निष्पक्षता पर उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब देना और उनकी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनता के मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। विरोध मार्च में मथुरा प्रसाद कुशवाह, अब्बास हुसैन, राय साहब, कृष्ण एडवोकेट, संतुन सेंगर, ऋचा शर्मा आदि शामिल हुए।

