हरिद्वार में देर रात बवाल, महिला से छेड़छाड़ में हरियाणा के यात्रियों की पिटाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनअरुण मिश्रा हरिद्वार। हरिद्वार में देर रात बवाल हो गया। महिला से छेड़छाड़ के

हरिद्वार। हरिद्वार में देर रात बवाल हो गया। महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद हरियाणा से आए यात्रियों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पर जमा हो गए। मार पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के साथ कथित अभद्रता को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


