टेट अनिवार्यता रद्द करने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने पानीपत में प्रदर्शन किया, जिसमें अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता रद्द करने और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई गई। शिक्षकों ने सरकार से टेट से प्रभावित शिक्षकों के लिए न्यायसंगत समाधान देने की अपील की। 2 अक्तूबर को अनशन करने की भी घोषणा की गई।

टेट अनिवार्यता रद्द करने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

नूंह, सरसमल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को पानीपत में प्रदर्शन कर अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता रद्द करने और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई। संगठन ने शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय तक प्रदर्शन किया। नूंह जिला प्रधान मोहम्मद अरशद ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि शिक्षकों की मांगों को लेकर गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से राहत दी जानी चाहिए। साथ ही सरकार को टेट से प्रभावित शिक्षकों के लिए व्यावहारिक और न्यायसंगत समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने सेवा नियमावली 2012 में संशोधन कर पीआरटी और टीजीटी शिक्षकों की भर्ती व पदोन्नति की शैक्षणिक योग्यता में अंतर दूर करने की मांग की। संगठन ने स्कूलों के विलय पर रोक लगाने, चिराग योजना बंद करने और सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक व सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। अरशद ने कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। हाउस होल्ड गणना, एसआईआर, बीएलओ ड्यूटी और ऑनलाइन कार्यों के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास और जिला मुख्यालयों पर गांधीवादी तरीके से अनशन किया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटेट अनिवार्यता रद्द करने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन