शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शन में शिक्षकों ने 14 सितंबर 2026 को जारी पत्र को वापस लेने की मांग की। जिला प्रधान चतर सिंह ने कहा कि इससे पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू नहीं हुआ था।

शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग

फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने रविवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने किया। चतर सिंह ने कहा कि 2010 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक टीईटी पास करके नियुक्त हुए हैं, जबकि इससे पहले नियुक्त शिक्षकों के समय टीईटी जैसी योग्यता निर्धारित नहीं थी। उन्होंने 14 सितंबर 2026 को शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र वापस लेने की मांग की। उनके अनुसार पत्र में 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है, अन्यथा जबरन सेवानिवृत्ति का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष से कम समय वाले शिक्षकों को छूट दी गई है, जबकि टीईटी पास किए बिना पदोन्नति नहीं दी जाएगी। जिला सचिव रामेश्वर यादव ने निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन बड़े आंदोलन का निर्णय ले सकता है।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग