पैरा जूडो खिलाड़ियों की मेहनत को मिला सम्मान, पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स और राष्ट्रीय पैरा जूडो चैंपियनशिप में प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए

पैरा जूडो खिलाड़ियों की मेहनत को मिला सम्मान, पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार

गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के पैरा जूडो खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियों का सम्मान करते हुए हरियाणा खेल विभाग की ओर से पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और जिले के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मानित खिलाड़ियों में जयदेव गोरियन को वर्ष 2023 में ग्रेट ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

वहीं 10वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो चैंपियनशिप, राजस्थान में रजत पदक जीतने वाले पंकज यादव को दो लाख रुपये तथा मेहताब आलम को डेढ़ लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले सुनील कुमार और अंकित पटेल को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें खेल विभाग की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।संस्थान के नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार विशेष खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मानित किया जाना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें