डीएचबीवीएन की सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट पहुंची

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 69.25 मेगावाट तक बढ़ा दिया है। सात नए संयंत्रों के शुरू होने से निगम के संयंत्रों की संख्या अब 40 हो गई है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि इससे हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

डीएचबीवीएन की सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट पहुंची

गुरुग्राम, अमर मौर्य। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 69.25 मेगावाट तक पहुंचा दी है। हाल ही में सात नए सौर ऊर्जा संयंत्रों के चालू होने से निगम के अंतर्गत संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को नारनौल सर्किल में चार सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 8 मेगावाट) तथा इससे पूर्व सात जुलाई को भिवानी सर्किल के गांव सिवानी व पिंजोखरा स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों खेड़ा और पिंजोखरा से जुड़े तीन सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 5 मेगावाट) सफलतापूर्वक चालू किए गए।

इन सातों संयंत्रों के शुरू होने के साथ ही डीएचबीवीएन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।हरियाणा में अब तक 61 सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित क्षमता 105.75 मेगावाट है। निगम शेष परियोजनाओं के निर्माण की नियमित समीक्षा कर रहा है, ताकि 31 मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कर उन्हें राज्य के विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया जाए। विक्रम सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होगी, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें