देवरिया शहर में हरियाणा पुलिस का छापा, दो को उठाया
देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राघव नगर मोहल्ले में छापेमारी कर दो युवकों को हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को उठा लिया और पूछताछ के बाद दोनों को लेकर चली

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राघव नगर मोहल्ले में छापेमारी कर दो युवकों को हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को उठा लिया और पूछताछ के बाद दोनों को लेकर चली गई। मामला साइबर अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि कोतवाली पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।सुबह हरियाणा की पुलिस देवरिया पहुंची। टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा व चार सिपाही शामिल थे। कोतवाली पुलिस से सहयोग लेकर हरियाणा पुलिस शहर के राघव नगर मोहल्ले में पहुंची और एक दुकानदार समेत दो को उठा लिया। हालांकि पुलिस से बचने के लिए वह अपना स्थान बदलते रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा था। हरियाणा में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज है। उसी में हरियाणा पुलिस देवरिया आई थी और सबूत हाथ लगने के बाद दोनों को उठा लिया। घंटों हरियाणा पुलिस ने दोनों से कोतवाली में पूछताछ की और फिर दोनों को लेकर निकल गई। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस आई थी। कुछ लोगों को अपने साथ ले गई है।


