ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशखुशखबरी: अब इस राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू!

खुशखबरी: अब इस राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू!

हरियाणा में सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार व्यवस्था खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। ए-श्रेणी की नौकरियों को छोड़कर अन्य नौकरियों में...

खुशखबरी: अब इस राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू!
हमारे संवाददाता,रोहतकThu, 07 Sep 2017 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार व्यवस्था खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। ए-श्रेणी की नौकरियों को छोड़कर अन्य नौकरियों में साक्षात्कार व्यवस्था खत्म करने का प्रस्ताव है। ये नौकरियों मेरिट के आधार पर दी जाएंगी।+

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया, नई व्यवस्था के मुताबिक अब राज्य में बी, सी और डी श्रेणी की नौकरियां बिना इंटरव्यू के मेरिट के आधार पर मिलेंगी। केंद्र सरकार पहले ही सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार व्यवस्था खत्म करने का निर्णय ले चुकी है। विज ने कहा कि हरियाणा में इस सिस्टम के लागू होने के बाद नौकरियों में क्षेत्रवाद और पक्षपात पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा। 

नौकरी पाने के लिए और भी कई चीजें हैं जरूरी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सरकार पहले ही पारदर्शिता ला चुकी है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा चुकी है। राज्य में करीब 50 हजार सरकारी भर्तियां हो चुकी हैं और इतनी ही भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें