हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट का परिणाम घोषित किया, जिसमें 31,847 अभ्यर्थी पास हुए। 2.33 लाख पंजीकरण में से 1.92 लाख ने परीक्षा दी। प्राइमरी टीचर (लेवल-1) का पास प्रतिशत सबसे कम 3.53% रहा। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (लेवल-2) में सफलता प्रतिशत सबसे अधिक 20.71% था।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

रोहतक, हमारे संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इसमें 31,847 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने बताया कि इस बार 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 1,66,137 लड़कियां थीं। पंजीकरण कराने वालों में से 1.92 लाख ने ही परीक्षा दी। प्राइमरी टीचर (लेवल-1) का रिजल्ट सबसे खराब रहा, इसमें सिर्फ 3.53 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पास हुए। कुल 31,402 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (लेवल-2) में सफलता प्रतिशत सबसे अधिक 20.71 रहा। कुल 99,896 ने पेपर दिया था। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (लेवल-3) में 16.5 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे।

कुल 60,922 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित