आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष कोर्स
तैयारी: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा सरकार उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को कुशल बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। राज्य के औद

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को कुशल बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम (कोर्स) शुरू करने की तैयारी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी अगले 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी。
मुख्य सचिव की बैठक
मुख्य सचिव ने सोमवार एक उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा हुनर सिखाना है जिससे उन्हें चीनी मिलों में तुरंत रोजगार मिल सके। साथ ही मिलों को भी काम के लिए प्रशिक्षित और कुशल कर्मचारी मिल पाएंगे।
प्रशिक्षण का स्थान
बैठक में इस बात पर भी गंभीरता से विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों की पढ़ाई सीधे चीनी मिल परिसरों में ही करवाई जाए। इससे छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ सीधे मशीनों पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण और उद्योग के माहौल में सीखने का मौका मिलेगा।
विशेष कोर्स के लिए तैयारी
बैठक में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद और प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा तय किए गए कई पाठ्यक्रमों की सूची पर चर्चा हुई। इनमें मुख्य रूप से एग्रो प्रोसेसिंग और शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर,मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट) और बॉयलर अटेंडेंट, शुगर बॉयलिंग और क्वालिटी कंट्रोल,शुगर टेक्नोलॉजी व शुगर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ,इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन और पर्यावरण विज्ञान से जुड़े कोर्स शामिल होंगे।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


