स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण पर रोक

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण पर रोक लगा दी। पहले यह रोक केवल गुरुग्राम तक सीमित थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नए नक्शों की मंजूरी पर रोक लग गई है। जिन प्लॉट्स पर निर्माण के नक्शे मंजूर हो चुके हैं, वे इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।

स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण पर रोक

गुरुग्राम,दीपक आहूजा। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण पर रोक लगा दी। अब तक यह रोक सिर्फ गुरुग्राम तक सीमित थी। इस सिलसिले में शाम को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक कार्यालय से वरिष्ठ नगर योजनाकार विजेंद्र कुमार से एचएसवीपी, शहरी निकाय विभाग और एचएसआईआईडीसी को इस रोक के सिलसिले में दिशा-निर्देश जारी कर दिए। मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण को लेकर सुनवाई थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने नए आदेश तक नए नक्शों की मंजूरी पर रोक लगा दी है।

जिन प्लॉट पर स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण के नक्शे मंजूर हो चुके हैं, उनके ऊपर यह आदेश लागू नहीं होंगे।बता दें कि दो अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी थी। 27 अप्रैल को स्पष्ट किया था कि यह रोक सिर्फ गुरुग्राम तक सीमित हैं, लेकिन मंगलवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण के नए नक्शे की मंजूरी पर रोक लगा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।