कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान के लिए तीन अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना 2026-27 के तहत किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि य

कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी  अनुदान के लिए तीन अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना 2026-27 के तहत किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत या सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमा तक अनुदान दिया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि इच्छुक किसान तीन अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने खरीफ एवं रबी सीजन 2025-26 के दौरान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं, पिछले दो सीजन में पराली जलाने के कारण परिवार के किसी सदस्य के नाम रेड एंट्री दर्ज होने पर किसान अपात्र होंगे।

आवेदन के लिए पैन कार्ड, ट्रैक्टर आरसी, पटवारी रिपोर्ट व स्व-घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।लाभार्थियों का चयन 10 अगस्त को डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से होगा। 14 अगस्त को परचेज परमिट जारी किए जाएंगे और 31 अगस्त तक किसानों को अधिकृत डीलर से मशीनें खरीदनी होंगी। भुगतान चेक या ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगा। 14 से 16 सितंबर के बीच मशीनों के भौतिक सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना में सुपर सीडर, बेलर व मल्चर जैसे कृषि यंत्र शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।