पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिवस मनाया
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर दूध से बने केक के साथ बधाई दी गई।

सोहना, नरेश कुमार। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवास पर हुआ। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की बधाई देने के लिए गाय के दूध से तैयार केक लेकर पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उपस्थिति रहे। इस मौके पर पीसीसी मेंबर पंकज कुमार भारद्वाज, मोहन लाल सैनी, हरिओम सिंह छौकर, नंबरदार बीर सिंह खटाना, रज्जू, गुरुदेव सिंह बागड़ी आदि मौजूद रहे।


