ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहरियाणा: CM खट्टर का दावा, लक्ष्य से अधिक सीटें करेंगे हासिल

हरियाणा: CM खट्टर का दावा, लक्ष्य से अधिक सीटें करेंगे हासिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार 75 पार के तय लक्ष्य से अधिक सीटें हासिल करेगी। यह राज्य की जनता को तय करना है कि वह पार्टी को लक्ष्य से कितनी अधिक...

हरियाणा: CM खट्टर का दावा, लक्ष्य से अधिक सीटें करेंगे हासिल
करनाल, हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 02 Oct 2019 05:15 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार 75 पार के तय लक्ष्य से अधिक सीटें हासिल करेगी। यह राज्य की जनता को तय करना है कि वह पार्टी को लक्ष्य से कितनी अधिक सीटों पर जीत दिलाएगी।

मनोहर लाल ने मंगलवार को करनाल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नामांकन भरने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में भरोसा जताया कि क्षेत्र के मतदाता इस बार बड़े अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐेलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: टिकट न पाने वाले भाजपा नेताओं के लिए सीएम खट्टर ने किया ये ऐलान

मनोहर लाल के पास 1.27 करोड़ की संपत्ति : सीएम मनोहर लाल के पास कुल 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास कोई निजी वाहन नहीं है। करनाल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने यह घोषणा की है।

योगी बोले, हरियाणा को नई दिशा मिली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को नई दिशा दी है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों की भरपूर सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें