ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहरियाणा में JJP के अड़ने से मनोहर मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच

हरियाणा में JJP के अड़ने से मनोहर मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मंत्रिमंडल को लेकर फंसा पेंच मंगलवार को नहीं दूर हो पाया।...

हरियाणा में JJP के अड़ने से मनोहर मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच
गुरुग्राम। अचलेन्द्र कटियार Tue, 12 Nov 2019 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मंत्रिमंडल को लेकर फंसा पेंच मंगलवार को नहीं दूर हो पाया। ऐसे में बुधवार को प्रस्तावित मंत्रीमंडल विस्तार कार्यक्रम टाल दिया गया, भाजपा की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 13 नवंबर की तिथि तय की गई थी। सूत्रों के अनुसार जेजेपी सरकार में कुछ अहम मंत्रालय चाहती है, इसी को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इतना ही नहीं कुछ निर्दलीय भी लामबंद हो गए हैं और सरकार में अपनी भागीदारी चाहते हैं। सूत्रों की मानें निर्दलियों के इस समूह में कुछ पांच विधायक हैं। इनमें निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत, बलराज कुंडू, रणधीर गोलन, धर्मपाल गोंदर, सोमवीर सांगवान शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इन निर्दलीय विधायकों की मांग है कि अगर यदि सिर्फ रणजीत सिंह चौटाला को मंत्री बना जाएगा तो उन्हें भी तवज्जो दी जाए। मंगलवार को इन विधायकों ने हरियाणा भवन में बैठक भी की। 

कृषि-वित्त विभाग पर नजर: 
एक तरफ निर्दलीय दबाव बना रहे हैं तो वहीं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के कम से कम दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कराना चाहते हैं। यहीं नहीं उनकी पार्टी की नजर वित्त, कृषि जैसे अहम विभागों पर है। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 27 अक्तूबर को दीवाली वाले दिन शपथ ली थी, लेकिन अब तक वह मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं कर पाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा कैबिनेट को अंतिम मंजूरी दे दी है। लेकिन इस कैबिनेट में कितने आजाद, कितने जननायक जनता पार्टी और कितने भाजपा विधायक  शामिल होंगे, फिलहाल इस पर संशय बरकरार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेजेपी अहम विभागों ले पाती है कि नहीं। भाजपा जेजेपी के नेताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती, इसलिए वह सावधानी बरत रही है। 

कोई तारीख तय नहीं: 
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अभी मंत्रीमंडल विस्तार की कोई तारीख तय नहीं है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रीमंडल विस्तार इस हफ्ते हो जाएगा, लेकिन बदली परिस्थितियों में विस्तार कब होगा? कोई बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा की तरफ से अनिल विज, चौ० कंवर पाल, महिपाल ढांडा, डा० बनवारीलाल, चौ० रणजीत सिंह, सीमा त्रिरखा, कमल गुप्ता, रामकुमार गौतम और दीपक मंगला मंत्री बनने की उम्मीद है। गुरुग्राम जिले से सोहना से जीत संजय सिंह को शामिल किए जाने की चर्चा है।

27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी सरकार में कुछ अहम मंत्रालय चाहती है। 27 अक्तूबर को दीवाली के दिन सिर्फ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा की जा रही है। हरियाणा में भाजपा ने इस बार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और सात निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाई है। इसके तहत जेजेपी ने नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बने हैं। जेजेपी को दो और मंत्री पद दिए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्दलियों में से भी किसी एक को सरकार में शामिल किया जा सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें