खेल : शेफाली को जिम्मेदारी लेते देख अच्छा लगा : हरमनप्रीत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
शेफाली को जिम्मेदारी लेते देख अच्छा लगा : हरमनप्रीत दुबई। भारतीय महिला टीम की

शेफाली को जिम्मेदारी लेते देख अच्छा लगा : हरमनप्रीत दुबई। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला एशिया कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की सराहना की है। भारत की सलामी बल्लेबाजों शेफाली और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े, जो महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, शेफाली का टूर्नामेंट शानदार रहा और किसी खिलाड़ी को इस तरह जिम्मेदारी लेते हुए और बल्ले व गेंद दोनों से काम करते हुए देखना अच्छा है। मैं उनसे और कुछ नहीं मांग सकती।
ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना नंबर-2, शेफाली वर्मा ने 23 रन से मारी बाजी; महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
हमने अपने लिए कुछ बहुत ऊंचे मानक तय किए थे और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना था।


